फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदार को अगवा कर लूटा, अलीगढ़ में फेंका

Mon, 03 Oct 2016 08:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
अगवा कर लूटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर रोड स्थित फिरोज बिल्डिंग के पास से कार सवार चार बदमाशों ने एक दुकानदार को अगवा कर लिया। लूटपाट के बाद बदमाश दुकानदार को अलीगढ़ ले जाकर रेलवे स्टेशन के पास चलती वैन से फेंक दिया।
विज्ञापन


बेहोशी की हालत में पड़े देख राहगीर ने दुकानदार की जेब से मोबाइल नंबर निकालकर पुलिस व परिजनों को सूचना दी। परिजन अलीगढ़ से उसे लेकर हापुड़ आए। मामले की सूचना हापुड़ पुलिस को दी गई है।

जानकारी के अनुसार कोटला मेवातियान निवासी रियासत मजीदपुरा में जूतों की दुकान चलाते हैं। रविवार शाम वह दुकान पर बैठा हुआ था। तभी दो युवक वहां पहुंचे। उन्होंने रियासत से कहा कि उसके भाई का बुलंदशहर रोड पर फिरोज बिल्डिंग के पास झगड़ा हो रहा है।
विज्ञापन


इस पर रियासत उनके साथ वहां आ गया। इसी बीच एक बदमाश ने उसके मुंह पर रुमाल रखकर बेहोश कर दिया। बदमाश उसे वैन में डालकर मारपीट कर अलीगढ़ ले गए।

बदमाशों ने उससे 3500 रुपये की नगदी लूटकर रविवार देर रात उसे अलीगढ़ रेलवे स्टेशन के पास फेंककर भाग गए। बेहोश पड़ा देखकर एक राहगीर ने दुकानदार की जेब से डायरी निकालकर उसके परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलने पर परिजन अलीगढ़ पहुंचे और पीड़ित को लेकर थाने में पहुंचे लेकिन पुलिस ने हापुड़ का बताकर पल्ला झाड़ लिया। इसके बाद परिजन हापुड़ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की।
विज्ञापन


सीओ विशाल यादव का कहना है कि युवक के होश में आने पर पूछताछ की जाएगी। उसके बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें