कोहरे की वजह से ट्रेनों के लेट होने का सिलसिला जारी है। रविवार को संगम एक्सप्रेस चार घंटे और सद्भावना एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से आई।
अधिकांश ट्रेनें निर्धारित समय से घंटों देरी से चल रही हैं। जिस कारण यात्रियों को दिक्कत हो रही है। कोहरे के कारण ट्रेनों की बिगड़ी चाल सुधर नहीं पा रही है।
रविवार को मुजफ्फरपुर से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस पांच घंटे की देरी से आई। बरेली से चलकर भुज की ओर जाने वाली आला-हजरत एक्सप्रेस भी डेढ़ घंटे की देरी से पहुंची।
फैजाबाद से चलकर दिल्ली की तरफ जाने वाली फैजाबाद एक्सप्रेस दो घंटे, इलाहाबाद से चलकर सहारनपुर की ओर जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ढाई घंटे, इलाहाबाद से चलकर मेरठ की ओर जाने वाली संगम एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से पहुंची।
ट्रेनों के लेट होने से यात्रियों को पूरी रात स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ी। स्टेशन अधीक्षक वीरेंद्र सिंह का कहना है कि कोहरे की वजह से ट्रेनें पीछे से ही लेट आ रही है।