फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुजारी को बंधक बनाकर नगदी व सामान लूटा

Mon, 18 Jul 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
गांव गालंद में शिव मंदिर में बदमाशों ने धावा बोला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद में रविवार की रात बदमाशों ने शिव मंदिर में धावा बोलकर पुजारी को बंधक बनाकर नगदी समेत तकरीबन 60 हजार का माल लूट ले गए। मंदिर में लूटपाट की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुजारी ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है।
विज्ञापन


गांव गालंद में एनबीएस हाईस्कूल के पास स्थित शिव मंदिर में रविवार की रात आठ बदमाशों ने धावा बोल दिया। असलहों के बल पर पुजारी बाबा हरिनाथ को बंधक बना लिया। कमरे में रखा 15 हजार रुपया नगद के अलावा दान पात्र, पीतल का घंटा, इनवर्टर बैट्री आदि लूट लिया।

इसके बाद पुजारी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद पुजारी ने सौ नंबर पर पुलिस को वारदात की सूचना दी। जानकारी मिलते ही कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नाकाबंदी की, लेकिन कोई भी बदमाश पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ा।
विज्ञापन


पुजारी हरिनाथ ने घटना की तहरीर पुलिस को दे दी है। पुजारी के अनुसार बदमाश नगदी समेत तकरीबन साठ हजार रुपये का माल लूट ले गए हैं। सोमवार की सुबह के समय चौकी इंचार्ज ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

इस दौरान पुजारी से भी घटना के बाबत पूछताछ की। उधर,  कोतवाल यशवीर सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कराई जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें