फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सट्टेबाजी में बाबूगढ़ नगर पंचायत सदस्य को पकड़ा

Tue, 22 Dec 2015 12:16 AM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बछलौता रोड पर एक मकान के बाहर सट्टा खेल रहे नगर पंचायत सदस्य समेत चार लोगों को पुलिस ने पर्चियां समेत दबोच लिया। एक पंचायत सदस्य भाग गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार बाबूगढ़ नगर पंचायत के दो सदस्य विनोद और त्रिलोक रविवार रात बछलौता रोड पर जितेंद्र के घर के बाहर सट्टा लगा रहे थे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी।

पुलिस ने छापामार कर पंचायत सदस्य विनोद और तीन अन्य को दबोच लिया। पंचायत सदस्य त्रिलोक और एक सटोरिया अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। पुलिस पकड़े गए सटोरियों को थाने ले आई।
विज्ञापन


तलाशी में उनके  पास से 1680 रुपये और सट्टे  की पर्चियां मिली हैं। पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि नगर पंचायत सदस्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज चालान किया गया। सट्टे का मुकदमा जमानती होता है, इसलिए गिरफ्तार लोगों को थाने से ही जमानत दे दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें