यूपीएसआईडीसी क्षेत्र के कोकाकोला विद्युत सब-स्टेशन में मंगलवार रात आधा दर्जन हथियारबंद बदमाशों ने विद्युतकर्मियों को बंधक बनाकर करीब साढ़े चार लाख का सामान लूट लिया। कर्मचारी करीब तीन घंटे तक बंधक बनें रहे।
पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। पुलिस का मानना है कि इस डकैती में विद्युत विभाग के कर्मचारी और ठेकेदार शामिल हो सकते हैं। जेई पवन वर्मा के अनुसार आधा दर्जन हथियारबंद नकाबपोश बदमाशों ने स्टेशन पर रात को 12 बजे धावा बोल दिया।
पावर स्टेशन पर तैनात तीन संविदाकर्मियों अमृत सरकार निवासी पश्चिम बंगाल, नरेन्द्र पिलखुवा , रिषिपाल निवासी सपनावत को कब्जे में ले लिया। बदमाशों ने उनसे 15 सौ रुपए, मोबाइल फोन लूटकर बंधक बना लिया गया।
एक बदमाश हथियार लेकर उनके पास खड़ा रहा। अन्य बदमाशों ने इस दौरान सीटीपीटी यूनिट तोड़कर तार व पांच सौ मीटर केबल का बंडल लूट लिया। घटना को अंजाम देकर सुबह तीन बजे विद्युत सब स्टेशन में बंधक संविदा कर्मियों को जान से मारने की धमकी देकर निकल गए।
सुबह चार बजे संविदा कर्मियों ने तीन घंटे तक बंधक रखे विद्युत कर्मियों ने बदमाशों के जाने के बाद पास चाय की दुकान पर जाकर पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। पुलिस तीन घंटे बाद घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने विद्युत कर्मियों से पूछताछ की।
कोका कोला विद्युत सब स्टेशन पर तैनात जेई पवन वर्मा ने थाने में तहरीर दी है। संविदा कर्मियों ने तार और केबल के बंडल की कीमत करीब साढ़े चार लाख रुपये बताई गई है।
जेई पवन वर्मा ने थाने में तहरीर दी है। थानाध्यक्ष धौलाना हरशरण शर्मा ने कहा कि मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। इस डकैती में पावर कारपोरेशन के कर्मचारियों या ठेकेदारों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।