फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीछा करने पर चोरों ने युवक को मारी गोली

Fri, 21 Oct 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रफीकनगर में बृहस्पतिवार तड़के चोरों ने पीछा करने पर एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने से युवक घायल हो गया। आनन-फानन में परिजन  युवक को डॉक्टर के पास ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन


इस दौरान चोरों ने तीन घरों से हजारों की नगदी समेत तीन मोबाइल चुरा लिए। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। जानकारी के मुताबिक, बृहस्पतिवार तड़के तीन बजे बाइक सवार दो चोर ने मोहल्ला रफीकनगर पहुंचे।

चोर सबसे पहले मोहल्ला निवासी अरशद के मकान से घुसे। यहां से उन्होंने एक मोबाइल चुरा लिया। इसके बाद चोर पड़ोस में अंजार के मकान में घुसे और तीन हजार रुपये समेत एक मोबाइल चुरा लिया।
विज्ञापन


इसके बाद चोरों ने शरीफ के मकान से भी नौ हजार रुपये व एक मोबाइल चुरा लिया। इस दौरान शरीफ के घर में जाग हो गई परिजनों ने शोर मचा दिया। शोर सुनते ही मोहल्ले के अन्य लोग भी मौके पर आ गए। लोगों ने पीछा कर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया।

इस दौरान बदमाशों ने लोगों पर तमंचे से फायरिंग कर दी, जिसमें मोहल्ला निवासी परवेज गोली लगने से घायल हो गया। इसके बाद बदमाश तमंचा लहराते हुए भाग गए। घायल युवक का परिजनों ने स्थानीय चिकित्सक से उपचार कराया।

कोतवाली प्रभारी यशवीर सिंह ने बताया कि मामले की तहरीर मिली है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें