शहर पुलिस ने बाइक चोरी की एक घटना को सुलझाते हुए आरोपी बाइक चोर राजकमल निवासी खैरमपुर जिला हिसार को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने चोरी की गई बाइक को भी बरामद कर लिया है। शहर पुलिस प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि पिछले महीने की 17 सितंबर को स्वामी नगर निवासी रवींद्रनाथ की बाइक चोरी हो गई थी। इसके बारे में उसने शहर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने तथ्यों का पीछा करते हुए इस मामले में राजकमल को गिरफ्तार किया है।