फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से मजदूर की मौत

Tue, 17 May 2016 08:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
अधेड़ मजदूर की करंट लगने से मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित रेलवे फाटक के पास एक अधेड़ मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला तो लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना पुलिस को दी गई , लेकिन काफी देर तक पुलिस के न पहुंचने पर लोगों ने हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा। बाबूगढ़ निवासी विजय (45) मजदूरी करता था। सोमवार शाम वह हापुड़ से मजदूरी कर अपने घर सब्जी की पॉलीथिन लेकर जा रहा था। गढ़ रोड रेलवे फाटक 39 ए पर फ्लाईओवर का काम चल रहा है।

जब विजय रेलवे लाइन के पास पहुंचा तो अचानक पैर में करंट लगने से वह वही गिर पड़ा। देर रात तक भी जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। लेकिन कुछ पता नहीं लगा।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह आसपास से निकले लोगों ने रेलवे ट्रैक पर शव को पड़ा देखा तो शोर मच गया। शोर सुनकर मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसी बीच सूचना देहात पुलिस को दी गई।

सूचना के काफी देर तक भी पुलिस नहीं पहुंची तो लोगों ने हंगामा कर दिया। इसी दौरान मृतक के पुत्र योगेश को किसी ने सूचना दी तो वह भी मौके पर आ गया। शव को देखकर वह बिलख पड़ा। पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया और शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा।

एसओ देहात दीक्षित त्यागी का कहना है कि करंट लगने से मौत की बात सामने आ रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का पता लग सकेगा।

गढ़ रोड स्थित रेलवे फाटक 39ए के पास से एक नाला गुजर रहा है। जिस पर लोहे के पाइप रखे हुए हैं। आसपास के लोगों का कहना है कि इन पाइपों के नीचे से अंडरग्राउंड केबिल गुजर रही है। जिसमें तीन दिन से करंट आ रहा है। तीन दिन के भीतर काफी लोगों को करंट का झटका लग चुका है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें