फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ की कब्र खुर्दबुर्द किए जाने से लोगों में रोष

Wed, 28 Dec 2016 09:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
शव से हुई थी छेड़खानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अधेड़ की कब्र खुर्दबुर्द किए जाने से लोगों में रोष फैल गया है। एक सप्ताह पहले भी किशोर की कब्र खुर्दबुर्द कर शव से छेड़खानी की गई थी। शवों पर तंत्र क्रिया की चर्चा से गांव में दहशत है।
विज्ञापन


सीओ और एसडीएम ने कब्रिस्तान पहुंचकर लोगों को समझाया और जांच कर कठोर कार्रवाई का भरोसा दिलाया। क्षेत्र के गांव पौपाई के जंगल में काम करने पहुंचे किसान बुधवार सुबह अब्दुल वाहिद की कब्र को खुर्दबुर्द देखकर दंग रह गए।

उन्होंने इस बाबत गांव में खबर कर दी। इसके बाद लाउडस्पीकर से एनाउंस कराकर गांव में लोगों को कब्र के खुर्दबुर्द करने की जानकारी दी गई। इसके बाद कब्र खुर्दबुर्द होने वाले मरहूम के परिजनों के साथ सैकड़ों ग्रामीण कब्रिस्तान पहुंच गए।
विज्ञापन


लोगों ने पुलिस को सूचना देने के साथ ही कब्र नष्ट होने पर नाराजगी प्रकट की। तीन घंटे बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो नाराज लोगों ने एसपी दफ्तर में सूचना दी। एक सप्ताह पहले एक किशोर की कब्र को खुर्दबुर्द करके शव से छेड़छाड़ की गई थी।

जिला मुख्यालय से निर्देश मिलते ही एसडीएम आरएन पांडेय और सीओ सतीश चंद्र पांडेय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने खुर्दबुर्द की गई कब्र की जांच की और ग्राम प्रधान मासूम अली,

पूर्व प्रधान चुन्ने खां और कुंवर आदिल से बातचीत कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया। गुस्सा शांत होने पर ग्रामीण कब्र को दुरुस्त कर गांव को लौट गए।

एसडीएम और सीओ का कहना है कि कब्र खुर्दबुर्द करने की जांच कराई जा रही है। जल्द ही सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई कराई जाएगी।

सलीम चौधरी, नदीम और कासिम ने बताया कि एक सप्ताह पहले भी ईदगाह के पास वाले कब्रिस्तान में कब्र खुर्दबुर्द कर 16 वर्षीय किशोर अदनान के शव से छेड़खानी की गई थी। शव पर हाथ-पैरों समेत कई जगह स्याही जैसी कोई चीज लगाने के निशान थे।
विज्ञापन


इसलिए कब्र खुर्दबुर्द करने के बाद शवों पर तांत्रिक क्रिया की आशंका है। इससे महिलाओं-बच्चों समेत हर किसी में दहशत व्याप्त है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें