फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिले के 70 प्रतिशत थानों में तैनात रहेंगे निरीक्षक

Fri, 02 Dec 2016 08:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
इंस्पेक्टर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जिले में थाना व कोतवाली में थानेदारों का कब्जा कायम रहता है। कई निरीक्षक चार्ज के लिए भटकते रहते थे, लेकिन अब शासन के नए आदेशों के तहत थानों व कोतवाली में निरीक्षक ही तैनात हो सकेंगे।
विज्ञापन


जिसके चलते देर रात हाफिजपुर थानाध्यक्ष शावेज खान को हटा दिया गया। जिले में नौ थाने है। जिनमें तीन कोतवाली व छह थाने शामिल हैं। इन थानों में अधिकांश थानेदार ही तैनात रहते हैं। कई बार तो कोतवाली में भी निरीक्षक के बजाए थानेदार ही तैनात रहते थे।

ऐसे में जिले में तैनात तेज तर्रार निरीक्षक इधर उधर भटकते रहते थे। अब शासन ने प्रदेश के जिलों में थानों व कोतवाली के हिसाब से निरीक्षक व थानेदारों के लिए अनुपात तय किया है। जिसमें 70 प्रतिशत तैनाती कोतवाल को मिलेगी।
विज्ञापन


जबकि 30 प्रतिशत में थानेदार शामिल होंगे। नए नियम आने के बाद जिले के थानेदारों में हड़कंप मच गया। वर्तमान में तीन कोतवाली व तीन थानों में निरीक्षक तैनात है। जबकि तीन थानों में एसओ तैनात थे। जिसके चलते एसपी अलंकृता सिंह ने हाफिजपुर थानाध्यक्ष शावेज खान को हटा दिया।

उनके स्थान पर मेरठ से आए निरीक्षक एनके सिंह को चार्ज दिया गया है।  एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि शासन आदेशों का पालन करते हुए जिले में कोतवाल व थानेदारों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें