मोहल्ला लज्जापुरी निवासी एक युवती ने एसपी कार्यालय में प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि वह बालिग है और अपनी मर्जी से शादी की है। अब उसके परिजन जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
युवती ने अपने पति के साथ एसपी कार्यालय जाकर शिकायत में कहा है कि उसने एक मई को गाजियाबाद रजिस्ट्रार के समक्ष हिंदू रीति के अनुसार अनूपशहर निवासी युवक से शादी कर ली है। दोनों ही बालिग हैं। उसके परिजन इस शादी खिलाफ थे।
ऐेसे में अब उसे व उसके पति को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसे डर है कि परिजन उसके पति को झूठे अपहरण के केस में फंसा देंगे। ऑनर किलिंग की आशंका के चलते उसे सुरक्षा मुहैया कराई जाए।
तहसील दिवस के चलते युगल की एसपी से मुलाकात नहीं हो पायी। जिसके चलते वह तहसील दिवस में पहुंचे और प्रार्थना पत्र देकर सुरक्षा की मांग की। एएसपी रामनयन यादव का कहना है कि दोनों को सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।