फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक में रुपये जमा करने जा रही छात्रा से गैंगरेप

Tue, 26 Jul 2016 10:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
दुष्कर्म - फोटो : demo pic
विज्ञापन
डेढ़ लाख रुपये बैंक में जमा कराने जा रही गांव निवासी किशोरी छात्रा को उसके सहपाठी ने अगवा कर अपने चार साथियों के साथ गैंगरेप किया। आरोपियों ने हत्या की धमकी देकर रुपये भी लूट लिए। परिजनों के साथ शिकायत लेकर चौकी पर पहुंची पीड़िता को पुलिस ने टरका दिया।
विज्ञापन


मंगलवार को पीड़िता के पिता ने ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय में शिकायत दी है। घटना धौलाना थाना के सपनावत रिपोटिंग चौकी क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी हाईस्कूल में पढ़ती है।

21 जुलाई की अपराह्न करीब तीन बजे वह अपने घर से 1.50 लाख रुपये लेकर गांव स्थित सिडिकेंट बैंक में जमा करने के लिए जा रही थी। छात्रा बझैड़ा रोड पर पहुंची तो बाइक सवार छात्रा का सहपाठी किशोर आया और छात्रा को बैंक तक छोड़ने का झांसा देकर उसे अपनी बाइक पर बैठा लिया।
विज्ञापन


आरोप है कि इसके बाद सहपाठी जबरन छात्रा को अपने घेर में ले गया और वहां पहले से मौजूद गांव के चार युवकों के साथ आरोपी ने छात्रा के साथ गैंगरप किया।  काफी देर तक जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी।

रात करीब आठ बजे बदहवास हालत में छात्रा किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को आपबीती बताई। पीड़िता अपने पिता के साथ सपनावत रिपोर्टिंग चौकी पर शिकायत लेकर पहुंची तो पुलिस ने कार्रवाई करने के बजाय टरका दिया।

मंगलवार को पीड़िता का पिता ग्रामीणों के साथ एसपी कार्यालय पहुंचा और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी अलंकृता सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए धौलाना पुलिस को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें