ट्रैफिक पुलिस ने दो मिनी ट्रकों में भरकर ले जाए जा रहे चार गोवंश मुक्त कराए हैं। मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गोवंशों को गोशाला भेज दिया गया है। ट्रैफिक एसआई राकेश शर्मा ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर
बृहस्पतिवार सुबह करीब आठ बजे ट्रैफिक पुलिस ने स्याना चौपला से होकर ब्रजघाट की तरफ जा रहे तिरपाल से ढके दो मिनी ट्रकों को रोक लिया। तलाशी के दौरान ट्रकों में से चार गोवंश बरामद किए गए। ट्रैफिक पुलिस ने मौके से चार तस्करों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए तस्करों कासिम, नाजिम, जयसिंह निवासी सहसपुर डिडोली, जनपद अमरोहा और हंसपाल निवासी धनावली, मुरादाबाद को गोवंश से भरे ट्रकों सहित ब्रजघाट पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि तस्करों के खिलाफ पशु क्रूरता और गोवध एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।