फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मासूम बच्ची से रेप

Wed, 30 Dec 2015 11:25 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
 घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम बच्ची से पड़ोस में रहने वाले किशोर ने रेप किया। बच्ची की चीख पुकार सुनकर पहुंचे पड़ोसियों ने आरोपी की धुनाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन


 आरोपी चाकलेट देने के बहाने बच्ची को अपने घर ले गया था। वारदात कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर बुधवार सुबह करीब नौ बजे हुई। गढ़ कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर एक मुहल्ले में बुधवार सुबह 9 बजे चार वर्षीय मासूम बच्ची घर के बाहर खेल रही थी।

इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला 13 वर्षीय एक किशोर वहां आ गया। वह चाकलेट देने के बहाने बच्ची को अपने साथ घर ले गया  और परिजनों की गैर मौजूदगी उसके साथ रेप किया।
विज्ञापन


 बच्ची के चीखने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे गए। लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और बुरी तरह पिटाई कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने बच्ची को चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल हापुड़ में भर्ती कराया है। वारदात की खबर पर काफी लोग कोतवाली पहुंच गए और आरोपी को सुपुर्दगी में देने की मांग करने लगे। 

इस पर पुलिस ने आरोपी पर सख्त कार्रवाई का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। एसएसआई हरपाल सिंह का कहना है कि पीड़ित बच्ची के पिता की तहरीर पर 13 वर्षीय आरोपी के विरुद्ध रेप का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें