फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी और मौत से जूझ रही किशोरी

Wed, 30 Dec 2015 11:24 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
मां की डांट से क्षुब्ध होकर मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर झुलसी कोतवाली पूरनपुर के मोहल्ला ढका निवासी किशोरी नसीम बानो की हालत में दूसरे दिन भी कोई सुधार नहीं हुआ है। वह जिला अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है। कोतवाली पूरनपुर के मोहल्ला ढका निवासी 15 वर्षीय नसीम बानो को उसकी मां ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। जिससे नाराज किशोरी ने मंगलवार की सुबह करीब सात बजे घर में रखा मिट्टी तेल अपने ऊपर डाल लिया और आग लगा ली थी। जिससे वह 95 प्रतिशत झुलस गई। जिला अस्पताल में भर्ती किशोरी की हालत में दूसरे दिन भी कोई सुधार नहीं हुआ है। डॉक्टर के मुताबिक उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें