फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरा खूनी संघर्ष में चार गिरफ्तार

Sat, 10 Jun 2017 10:01 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
खूनी संघर्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव देहरा में शुक्रवार की शाम दो पक्षों में मामूली विवाद में जमकर गोलियां चलीं थीं। संघर्ष में दोनों पत्रा के लोग घायल हुए थे। पुलिस ने शनिवार को आरोपी पक्ष के चार लोगों को दो तमंचों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया।
विज्ञापन


देहरा निवासी वसीम ने बताया कि बीती शुक्रवार शाम रोजा इफ्तियारी के बाद घर के बाहर अचानक शोर होने लगा। बाहर निकलकर देखा तो साबिर पक्ष के लोग असरू के परिवार के साथ एक राय होकर लाठी डंडे व अवैध हथियारों  से लैस  होकर  मारपीट कर  रहे थे।

विरोध करने पर साबिर पक्ष के शाहिद, वारिस , ताहिर ,जाकिर, फज्जर , युनूस, सलीम , सद्दाम  ने धारदार हथियार से हमला कर दिया था। अवैध असलहो से ताबड़तोड़  फायरिंग भी कर रहे थे।
विज्ञापन


इस दौरान  सब्बू , नाजिम  , जाहिद, अरशद ,रिजवान, शाहना , असरू,  मल्लो, नज्जू व जावेद को धारदार हथियार व लाठी  डंडे से पीटकर लहूलुहान कर दिया । इस दौरान  नज्जू, मल्लो व सब्बो  को गोली  लगी थीं। घायलों को  हापुड  व दिल्ली के अस्पतालों में इलाज के लिए भेजा गया ।

थाना प्रभारी हर शरण शर्मा ने बताया कि  वसीम की  तहरीर पर साहिद, वारिस , ताहिर ,जाकिर , फज्जर , युनूस, सलीम , सद्दाम के खिलाफ जानलेवा हमला करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

पुलिस ने  टीम गठित कर आरोपी पक्ष के युनूस व शाहिद को यूपीएसआईडीसी एरिया में  जुबैदा फार्म हाउस के  पास से दो तमंचों के साथ  धर दबोचा।  वहीं मुखबिर की सूचना पर  वारिस  व  फज्जर को योजना बनाते हुए गिरफ्तार कर  जेल  भेज दिया है।

देहरा में हुई वारदात के बाद गांव की गलियों में शनिवार को सन्नाटा पसरा रहा। गांव में कोई भी वारदात पर बात करने को तैयार नहीं था। ग्रामीणों के मुताबिक यदि पुलिस सही कार्रवाई नहीं करेगी तो लोगों में आक्रोश पनप सकता है।

चुनावी रंजिश की तपिश में सुलगते देहरा में आपसी विवाद खूनी संघर्ष कब तब्दील जाए यह कोई नहीं जानता। शुक्रवार शाम को रोजा इफ्तियार के गोले छूटने के बाद गोलियों की गूंज से देहरा दहल उठा। दर्जन भर महिला,पुरूष, बच्चे गोलियों से छलनी हो गए।

प्रधानी चुनाव ही नही विधान सभा व लोकसभा चुनाव भी आपसी कलह  का कारण  बन चुके। एक दूसरे को हराने में दमखम झोंकने के साथ आपसी विवाद में यहां कई जान  जा चुकी है। पुलिस के मुताबिक  दोनों पक्षों की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में पुलिस को चुनावी रंजिश की जानकारी मिली है।

मामला पुराने  मतभेद से  जुड़ा है । क्षेत्राधिकारी पिलखुवा अतुल कुमार  यादव  का कहना है गांव का माहौल किसी भी सूरत में खराब नहीं होने दिया जाएगा। माहौल बिगाड़ने वालों  पर  कार्रवाई की जाएगी गांव  में पुलिसबल तैनात है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें