फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसी मैकेनिक बताकर ज्वेलर्स के घर में घुसे लुटेरे पत्नी को बंधक लाखों की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पानीपत। हुडा सेक्टर 13/17 में नकाबपोश तीन बदमाश दिनदहाड़े ज्वेलर्स शोरूम संचालक के घर में घुस गए। वहां उन्होंने ज्वेलर्स की पत्नी को गन प्वाइंट पर बंधक बनाकर 45 हजार रुपये नकद और लाखों के गहने लूट लिए। लुटेरे एसी मैकेनिक बनकर घर में घुसे थे। वारदात के समय महिला घर में अकेली थी। हालांकि, घर में एसी नहीं लगा था। शोरूम संचालक की पत्नी ने लुटेरों से छूटने का भी प्रयास किया। इस दौरान उनकी बाजू पर चाकू और आंख के नीचे वजनदार चीज लग गई। बदमाश करीब 20 मिनट में लूटपाट कर भाग गए। महिला ने खुद को छुड़ाने के बाद पुलिस और परिजनों को सूचना दी। सूचना पर डीएसपी सिटी पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया है।
थाना शहर के अंतर्गत हुडा सेक्टर-13/17 निवासी शिव कुमार सोनी का बरसत रोड नूरवाला पर ज्वेलरी का शोरूम है। वह शनिवार को शोरूम पर थे। उनकी पत्नी संगीता सोनी, बड़ा बेटा लव और छोटा सार्थक घर पर ही थे। शिवकुमार सोनी को दोपहर के समय किसी काम से बाहर जाना था। उन्होंने अपने बड़े बेटे को शोरूम पर बुला लिया। कुछ देर बाद करीब सवा एक बजे छोटा बेटा अपने दोस्तों के पास में ही खेलने चला गया। पीड़िता के अनुसार इसके बाद उनके घर की डोर बेल बजी तो संगीता ने दरवाजे पर पहुंची। बाहर तीन युवक हल्का नकाब बांधे हुए थे। उन्होंने बताया कि वे एसी मैकेनिक है। संगीता ने अपने पति से बात करने के लिए फोन मिलाना चाहा, इसी समय तीनों युवक दरवाजा को धक्का देते हुए अंदर घुस गए। इसके बाद उन्होंने चेहरों को नकाब से ढक लिया। लुटेरों ने संगीता का मोबाइल भी छीन लिया।
विज्ञापन

महिला ने रॉड से हमला किया, हाथापाई में बाजू पर लगा चाकू
संगीता सोनी ने बताया कि तीन लुटेरे उन्हें गन प्वाइंट पर अंदर ले आए। इस पर दौरान उन्होंने किचन में रखी रॉड से उन पर हमला कर दिया, लेकिन वे उसके वार से बच गए। इसके बाद लुटेरों ने उन पर हमला कर दिया। हाथापाई में उनकी बाजू पर चाकू और आंख के नजदीक चोट लग गई। लुटेरों को मकान में सीसीटीवी कैमरे नहीं दिखे तो उन्होंने मुंह से कपड़े हटाकर उससे संगीता के हाथ और पांव बांध दिए। एक लुटेरे ने उन पर पिस्तौल तानकर गोली मारने की धमकी दी। दूसरे लुटेरे ने बच्चे छोटे होने की बात कहकर गोली न मारने की बात कही। तीन में से दो लुटेरे एक-दूसरे को राकेश और साफिम नाम से बुला रहे थे। तीनों लुटेरों ने उन्हें स्टोर में बंद कर दिया। इसके बाद उनसे चाबी लेकर दूसरे कमरे में बनी लकड़ी की अलमारी से एक मंगलसूत्र, सोने की तीन अंगूठी, चार कड़े, तीन तोले सोने की एक चेन, साढ़े पांच तोले का सोने का सेट और करीब 45 हजार रुपये लूट लिए। शिवकुमार ने बताया कि उन्होंने तीन दिन पहले ही घर में एसी लगवाने का फैसला लिया था। हालांकि, इसके लिए उन्होंने अभी तक किसी डीलर या दुकानदार से बात नहीं की थी।
मुंह से पहले हाथ और फिर पांव खोले
संगीता ने बताया कि बदमाश करीब 20 मिनट में वारदात कर भाग गए। वह स्टोर में ही बंद रहीं। उन्होंने किसी तरह से मुंह से हाथों को खोला। इसके बाद फिर पांव खोलकर बाहर आईं। इसी समय उसका छोटा लड़का भी आ गया। उसने अपने पति को फोन कर पूरे मामले की सूचना दी। शिवकुमार सोनी सूचना मिलते ही घर पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस अधिकारियों ने महिला के बयान दर्ज किए और एफएसएल की टीम ने नमूने उठाए।
विज्ञापन


सेक्टर-13/17 स्थित एक मकान में शनिवार दोपहर को लूट की सूचना मिली थी। पुुलिस एफएसएल टीम के साथ मौके पर पहुंची थी। महिला ने लुटेरों की संख्या तीन बताई है। उन्होंने चेहरे पर रुमाल या दूसरा कपड़ा बांध रखा था। पुलिस ने बयान के आधार पर केस दर्जकर लिया है।
आत्माराम लांबा, डीएसपी सिटी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें