हाफिजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते के चाचा ने पांच साल की मासूम बच्ची के साथ रेप का प्रयास किया। शोर सुनकर बच्ची की मां मौके पर पहुंची तो आरोपी फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया।
जानकारी के अनुसार गांव निवासी एक व्यक्ति मेहनत मजदूरी करता है। मंगलवार को वह काम से घर से बाहर गया था और उसकी पत्नी कमरे में सो रही थी। जबकि बच्ची घर के आंगन में ही खेल रही थी।
इसी दौरान व्यक्ति का चेचेरा भाई गोलू पुत्र सत्यवीर यहां पहुंचा और बच्ची को बहाने से कमरे में ले गया। युवक ने बच्ची से रेप का प्रयास किया। इस दौरान बच्ची की चींख निकल गयी। चींख सुनकर बच्ची की मां दौड़कर कमरे में पहुंची तो आरोपी फरार हो गया।
इस मामले में बच्ची के पिता ने पुलिस को फोन किया। गांव पहुंची पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। बच्ची के पिता ने आरोपी अपने चचेरे भाई के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
थाना इंचार्ज नरेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले में तहरीर प्राप्त हो गयी है। जांच की जा रही है, जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाएगी।