फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंपति पर फायर झोंका, पति लहूलुहान

Tue, 10 May 2016 01:18 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, हापुड़
विज्ञापन
वारदात के बाद पुलिस को जानकारी देती महिला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के नेशनल हाईवे-24 पर सोमवार की दोपहर जमीन के विवाद में भाई और भतीजे ने अपने चाचा-चाची पर फायर झोंक दिया। बांह में गोली लगने से चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक बुलंदशहर के गुलावठी कस्बे के रामनगर निवासी धर्मवीर का अपने भाई विनोद से जमीन के बंटवारे को लेकर कुछ समय पहले विवाद हो गया था। इस पर विनोद ने धर्मवीर के खिलाफ जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस ने धर्मवीर को जेल भेज दिया था। अप्रैल 2016 में उसके साले सतीश ने जमानत पर उसे रिहा कराया। इसके बाद से धर्मवीर अपने ससुराल में रह रहा है। सात मई को धर्मवीर अपनी पत्नी बबीता के साथ बाइक से रामनगर स्थित मकान का किराया वसूलने आया था।
विज्ञापन


सोमवार को वह बाइक से अपनी ससुराल खैरपुर लौट रहा था। दोपहर करीब 1:30 बजे नेशनल हाईवे-24 पर पहुंचते ही दो बाइकों पर सवार उसके भाई-भतीजे व दो अन्य लोगों ने जान से मारने की नीयत से धर्मवीर पर फायर झोंक दिया।

गोली धर्मवीर की बांह में लगी और वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घायल की पत्नी ने शोर मचाया तो हमलावर हवा में असलहे लहराते हुए भाग गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

उधर, सीओ सिटी विशाल यादव ने बताया कि जमीन के विवाद में गोली लगने की बात सामने आ रही है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। तहरीर मिलने पर मामला दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें