फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेत्री का बेटा गंगा में बहा

Tue, 10 May 2016 01:13 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो, गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
गंगा में बहे सोनू को तलाश करते गोताखोर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मामा के साथ गंगा स्नान को गया भाजपा नेत्री का बेटा बह गया। गोताखोर देर रात तक गंगा में युवक की तलाश करते रहे। गढ़ के मुख्य बाजार में रहने वाली भाजपा नेत्री कांता शुक्ला का 35 वर्षीय बेटा हर्षवर्धन उर्फ सोनू  सोमवार की शाम को ब्रजघाट तीर्थनगरी गया था।
विज्ञापन


वह अपने मामा रामबाबू निवासी दौलतपुर बुलंदशहर के साथ गंगा में डुबकी लगा रहा था। पानी के तेज बहाव में सोनू बह गया। मामा की चीख पुकार सुनकर नाव चला रहे मल्लाहों गंगा में छलांग लगा दी, लेकिन सोनू उनकी आंखों से ओझल गया।

हादसे की खबर मिलते ही भाजपा नेत्री घर में कोहराम मच गया। आननफानन में परिजन बिलखते हुए ब्रजघाट पहुंचे। पुलिस ने निजी गोताखोरों और मल्लाहों से गंगा में युवक की तलाश करा रही है। चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह का कहना है कि गोताखोरों से गंगा में बहे युवक की खोजबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें