फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता सतपाल और संजीव पर एफआईआर

Fri, 13 Jan 2017 12:29 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/गढ़मुक्तेश्वर
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में सपा नेता सतपाल यादव और संजीव यादव के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। दोनों नेताओं पर आचार संहिता लगने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने का आरोप है। वहीं, दोनों नेताओं ने अपने ऊपर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया है।
विज्ञापन

 
सिंभावली क्षेत्र के बिरसंगपुर गांव में इंटर लॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य आचार संहिता लागू होने के बाद शुरू कराया गया है। स्थानीय लोगों ने जिला प्रशासन को शिकायत भेजकर आरोप लगाया था कि सड़क निर्माण कराए जाने से वोटर प्रभावित हो सकते हैं।

मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम एके ढींगरा ने सिंभावली पुलिस को जांच कर संबंधित लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के निर्देश दिए थे। मामले में हल्का दारोगा रामकिशन ने सिंभावली थाने में सपा नेता सतपाल यादव और संजीव यादव निवासी गढ़ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


वहीं, सपा नेता सतपाल ने बताया कि बिरसंगपुर में इंटर लॉकिंग सड़क का निर्माण जिला पंचायत विभाग की बजाय ग्राम पंचायत निधि से कराया जा रहा है, मेरा कोई भी लेना देना नहीं है। राजनीतिक बदले की भावना के तहत मंत्री के इशारे पर पुलिस-प्रशासन ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

वहीं, मनोरंजन कर राज्यमंत्री मदन चौहान ने बताया कि उन्हें इस विषय में कोई भी जानकारी नहीं है। सस्ती लोकप्रियता के चक्कर में कुछ लोग अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। वहीं, एसओ विजय बहादुर सिंह ने बताया कि आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में सपा नेता सतपाल यादव और संजीव यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें