फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर 8 लाख की नगदी-गहने लूटे

Wed, 16 Nov 2016 08:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
नगदी-गहने लूटे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
थाना हापुड़ देहात के फूलगढ़ी मोहल्ला में मंगलवार रात तीन बदमाशों ने घर में घुसकर महिला से आठ लाख रुपये और जेवर लूट लिए। पीड़ित महिला ने तीनों आरोपियों को पहचान करने का दावा किया है।
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि पुलिस मामले को दबाने में जुटी है। वहीं, पुलिस मामले को आपसी लेनदेन की घटना बता रही है। जानकारी के अनुसार फूलगढ़ी मोहल्ला निवासी यूनुस ट्रक चलाते हैं। मंगलवार रात करीब नौ बजे वह घर से बाहर गए थे।

जबकि उनकी पत्नी गुलफराज तीन बच्चों के साथ घर पर अकेली थी। आरोप है कि रात साढ़े नौ बजे तीन लोगों ने उनके घर का दरवाजा खटखटाया। जैसे ही गुलफराज ने दरवाजा खोला तीनों संदिग्ध लोगों ने गुलफराज के साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन


इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर घर में रखे आठ लाख रुपये नगद और करीब दो लाख रुपये के जेवर लूट ले गए। पीड़ित महिला का कहना है कि वह आरोपियों को पहचानती है। घटना के कुछ देर बाद यूसुफ घर पहुंचे तो पत्नी की आपबीती सुन पुलिस को सूचना दी।

पुलिस को पीड़ित ने बताया कि वह शनिवार को नईम को 11 लाख 65 हजार रुपये में मकान बेचा था। इसमें से उसने 3.65 लाख रुपये उधार के चुकता कर दिए। जबकि आठ लाख रुपये घर में रखे हुए थे जो बदमाश लूट कर ले गए हैं।

यूनुस का आरोप है कि पुलिस तहरीर देने के बाद भी उसकी रिपोर्ट दर्ज करने के बजाए मामले को दबाने में जुटी है। वहीं, पुलिस पूरा मामला आपसी लेनदेन का बता रही है। उधर, थाना प्रभारी सुधीर कुमार का कहना है कि प्राथमिक जांच मे यह बात सामने आई है कि यूनुस पर नईम के 10 लाख रुपये उधार थे।

उधार चुकता करने के लिए उसने पिछले शनिवार को मकान का बैनामा नईम के नाम कर दिया था। उन्होंने बताया कि जिन लोगों पर भी लूटपाट का आरोप लगाया जा रहा है उनके भी यूनुस पर रुपये उधार थे। दोनों पक्षों के बीच लेनदेन का मामला है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें