फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत

Thu, 01 Sep 2016 09:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बाइक सवार युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत गढ़ रोड पर बृहस्पतिवार सुबह अस्पताल से दवा लेकर लौट रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने आर्थिक मदद की मांग को लेकर शव रख जाम लगा दिया।
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसडीएम व सीओ ने लोगों को किसी तरह समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस दौरान करीब डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। भीम नगर निवासी तेजपाल (28) पुत्र चुन्नी लाल बृहस्पतिवार को सरकारी अस्पताल में से दवा लेकर बाइक से लौट रहा था।

तभी गढ़ रोड पर अस्पताल के पास ही पीछे से तेज रफ्तार से आए एक ट्रक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे तेजपाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से भाग गया। थोड़ी ही देर में परिजन व मोहल्ले के लोग मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


इसके बाद लोग शव को सड़क पर रखकर बैठ गए। काफी देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझाया लेकिन लोग नहीं माने। बाद में एसडीएम मीनू राणा व सीओ विशाल यादव मौके पर पहुंचे।

इसके बाद आर्थिक मदद देने का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। इस दौरान लगभग डेढ़ घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। सीओ विशाल यादव का कहना है कि आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

तेजपाल छोटा-मोटा काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो बेटे व एक नवजात बेटा छोड़ गया है। एक दिन पहले ही बुधवार को उसके बेटे का नामकरण संस्कार था। घर पर खुशियों का माहौल था। लेकिन मौत की खबर से सारी खुशियां गम में बदल गयी। पत्नी का रो रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन


सीओ विशाल यादव का कहना है कि लोगों ने 100 नंबर रिसीव न होने की शिकायत की थी। इसकी जांच करायी जाएगी। लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें