फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्करी के आरोप में बीए का छात्र गिरफ्तार

Thu, 01 Sep 2016 09:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
अधिक पैसा कमाने के चक्कर में बिहार से चरस लाकर पंजाब के अलग-अलग शहरों में सप्लाई करने वाले बीए दूसरे भाग के छात्र को जीआरपी के मुलाजिमों ने स्टेशन से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चार किलो चरस बरामद की है।  
विज्ञापन


आरोपी ने पुलिस को देखकर खुद को बाथरूम में बंद कर लिया था। पुलिस ने बिहार के जिला मोतीहारी स्थित गांव सरसोला के रहने वाले विकास कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर भेज दिया गया। 

जीआरपी एसएचओ सब इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह ने कहा कि पुलिस बुधवार शाम को स्टेशन पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुलाजिम स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर छह-सात पर गए। वहां यात्रियों के सामान की चेकिंग की जा रही थी। आरोपी विकास कुमार वहीं पर बैठा हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस को देखकर वह अपना बैग छोड़कर बाथरूम में चला गया। पुलिस ने उसे अंदर जाते देखा। उन्होंने आरोपी को बाहर निकलने के लिए कहा और बैग के बारे में पूछा, लेकिन आरोपी काफी समय तक पुलिस मुलाजिमों से बहस करता रहा कि बैग उसका नहीं है।

जब पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो आरोपी ने कहा कि बैग उसी का है। आरोपी बीए सेकेंड का छात्र है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बिहार से स्मैक लाकर पंजाब के अलग अलग शहरों में सप्लाई करता था। वह पहले भी पांच-छह बार पंजाब में आ चुका है। वह पैसा कमाने के लिए यह काम करता है। 
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें