फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की शादी को रखी अमानत नहीं लौटाई, कर दी पिटाई

Tue, 09 May 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
पिटाई - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बेटी की शादी के लिए रखी अमानत लौटाने की बजाए दबंग ने मजदूर से मारपीट कर दी। उसने खेत में कराई गई मजदूरी का रुपया भी नहीं दिया।  पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई।
विज्ञापन


क्षेत्र के गांव खिलवाई निवासी रामगोपाल ने कोतवाली में तहरीर दी है। उसमें आरोप लगाया है कि वह गांव के एक दबंग किसान के यहां खेती में मजदूरी करता है। घरेलू खर्च से रुपया बचाकर करीब 50 हजार की रकम बेटी की शादी के लिए जुटाई थी।

यह रुपये उसने खेत मालिक के पास बतौर अमानत रखवा दिया था। खेत मालिक अब उसकी रकम नहीं लौटा रहा है। तकादा करने पर मारपीट कर उसे भगा दिया और मजदूरी के रुपये भी नहीं दिए हैं।
विज्ञापन


पीड़ित ने दबंग किसान से अपनी रकम और मजदूरी दिलाकर उसके खिलाफ कार्रवाई कराने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर समरजीत सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर जांच पड़ताल कराकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें