फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में महिला के हाथ में लगी गोली

Tue, 09 May 2017 09:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
गोली लगी - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कर्णछेदन कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक महिला के हाथ में गोली लग गई। चार दिन गाजियाबाद के अस्पताल में इलाज के बाद मंगलवार को महिला के पति ने कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


शिकायत में मोहल्ला गणेशपुरा निवासी एडवोकेट अजय कुमार अग्रवाल ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि वह चार मई की रात को अपनी पत्नी छाया अग्रवाल के साथ मोहल्ला अशोक कालोनी में अशोक गोयल के पुत्र के कर्णछेदन कार्यक्रम में गए थे।

इस दौरान कुछ लोग वहां फायरिंग कर रहे थे। तभी अचानक उनकी पत्नी के हाथ में कोई धातु की वस्तु आकर लगी। अत्यधिक रक्त रिसाव के चलते उसको स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने हाथ में गोली लगना बताया।
विज्ञापन


इलाज के लिए पत्नी को गाजियाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराकर सर्जरी कराई। मंगलवार को गाजियाबाद से लौटने के बाद मामले की अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत पुलिस से की है।

कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। वास्तव में हर्ष फायरिंग का मामला है तो मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें