फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तांत्रिक के बहकावे में आकर किया था दुधमुंहे बच्चे का अपहरण

Thu, 11 May 2017 09:49 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
आरोपी पिता-पुत्री ने पड़ोसी के दुधमुंहे बच्चे का अपहरण तांत्रिक के बहकावे में आकर किया था,  केस दर्ज होने पर पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया, पुत्री अभी फरार है।
विज्ञापन


गांव हरोड़ा निवासी एक युवती की शादी जनपद बुलंदशहर के औरंगाबाद क्षेत्र में हुई थी। युवती कई माह से अपने मायके में आई हुई थी। युवती ने मंगलवार को पड़ोसी शमशाद के घर से उसके छह माह के दुधमुंहे बच्चे का अपहरण कर लिया था।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस के हरकत में आने के बाद बुधवार की सुबह करीब 8 बजे युवती बच्चे को जनपद बुलंदशहर के स्याना कस्बे में बुगरासी अड्डे के पास एक दुकान के पास छोड़कर भाग गई थी।
विज्ञापन


बच्चे को घर लाने के बाद उसके पिता शमशाद ने युवती नगमा और उसके पिता तहसीन के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने तहसीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है लेकिन नगमा अभी पकड़ में नहीं आ पाई है।

पुलिस की पूछताछ के दौरान तहसीन ने बताया कि उसकी बेटी नगमा एक बच्ची की मां है, जिसे पति ने घर से निकाला हुआ है। वहीं नगमा की मां भी काफी अरसे से बीमार चल रही है।

जिसके बहुत जल्द ठीक होने और पति के घर वापिस लौटने के झांसे में आकर नगमा ने एक तांत्रिक के बहकावे में आकर पड़ोसी शमशाद के बच्चे का अपहरण कर लिया था। जिसका पता लगने पर उसने भरपूर विरोध किया था, लेकिन नगमा ने अनसुना कर दिया।

एसओ दीक्षित त्यागी का कहना है कि बच्चे के पिता शमशाद की तहरीर पर पड़ोसी तहसीन और उसकी बेटी नगमा के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर लिया गया है, तहसीन को जेल भेज दिया है नगमा की तलाश जारी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें