फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइकर्स ने महिला से चेन लूटी

Fri, 25 Nov 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
बाइकर्स ने महिला से चेन लूटी - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
बुलंदशहर के गांव लाडपुर से शादी समारोह से पति के साथ बाइक पर लौट रही महिला से बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली। घटना के दौरान बाइक से गिरकर महिला घायल हो गई।
विज्ञापन


मेरठ के किला परीक्षितगढ़ क्षेत्र के गांव बड़ला निवासी सुखबीरी पत्नी जयपाल सिंह बुलंदशहर के गांव लाडपुर में अपने रिश्तेदार की बेटी की शादी में शिरकत कर बाइक से वापस घर लौट रही थी।

दोपहर करीब तीन बजे पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों ने गोली मारने की धमकी देकर बाइक रुकवा ली। बाइक रुकते ही युवकों ने सुखबीरी के गले से सोने की चेन लूट कर धक्का देकर भाग निकले।
विज्ञापन


इससे बाइक से नीचे गिरकर महिला घायल हो गई। पीड़ित जयपाल सिंह का कहना है कि किठौर थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने घटनास्थल सिंभावली क्षेत्र का बताकर उसे टरका दिया।

वह सिंभावली थाने पहुंचे और घटना की जानकारी दी, लेकिन वहां भी पुलिस ने किठौर क्षेत्र में घटनास्थल बताकर तहरीर नहीं ली। उधर, एसओ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि इस घटना के विषय में कोई भी सूचना नहीं मिली है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें