फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे के बाद माल रोड खोलने में लग गए 8 घंटे

Fri, 25 Nov 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ घंटे पहले आपदा प्रबंधन के अभ्यास के नाम पर शहर में दमकल वाहनों समेत एंबुलेंस और सेेना के वाहन दौड़ाए गए। नतीजतन आपदा के समय त्वरित कार्रवाई और राहत कार्य हो सके, लेकिन देर रात करीब तीन बजे सड़क हादसे के दो वाहनों को हटाने के लिए पुलिस और प्रशासन ने करीब आठ घंटे लगा दिए। सुबह दस बजे तक हादसे में क्षतिग्रस्त वाहन मालरोड पर खड़े रहे। लिहाजा मालरोड पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई।
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से पहले मालरोड पर चलने वाली लांगरूट व अन्य बसें बाइपास होकर चली। हालांकि छोटे वाहनों को बीच-बीच में आने जाने की अनुमति मिलती रही। सुबह ही स्कूल और कार्यालय जाने के समय माल रोड बंद करना पड़ा जिससे लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।

राजगढ़ और सपरूण से चंबाघाट मार्ग तक आने वाले लोगों को डीसी चौक तक आना पड़ा उसके बाद पैदल गंतव्य तक पहुुंचना पड़ा। ऐसे में लोगों में प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर काफी रोष दिखा। उधर, पुलिस यातायात प्रभारी एमआई खान ने कहा कि रात करीब ढाई बजे दो वाहनों के आमने-सामने की टक्कर हुई थी। इस हादसे में किसी को चोटें नहीं आई हैं।
विज्ञापन


सोलन मालरोड काफी व्यस्त है। रात 10 बजे के बाद सभी लांगरूट की बसें और भारी वाहनों को मालरोड से गुजरने की अनुमती है, लेकिन पुलिस की बेहतर गश्त और चौकसी न होने से वाहन चालक तेज रफ्तार से चलते हैं। इस कारण हादसे होते हैं।

वहीं कारोबारियों की मानें तो लोडिंग अनलोडिंग का पर्याप्त समय फिक्स न होने से अकसर कारोबारियों को रात के समय दुकानों के बाहर वाहन लगाकर अनलोड करने पड़ते हैं जिससे सड़क अधिक संकरी हो जाती है। व्यापार मंडल के प्रधान कुशल जेठी ने कहा कि लोडिंग अनोडिंग का समय रात को ही मिलता है। क्योंकि दिन में एक समय में एक ही गाड़ी को परमिट दिया जाता है जो नाकाफी है।

मालरोड पर बेतरतीब गाड़ी पार्क करने वाले बेपरवाह चालकों को अब चालान भुगतने और क्लैंप लगाने की सजा मिलेगी। शुक्रवार को मालरोड पर सुबह दस बजे से लेकर दोपहर तक यही नजारा देखने को मिला। यातायात पुलिस ने बेतरतीब खड़ी स्कूटी, कारों में क्लैंप जड़ दिए और चालान भुगतने के बाद ही क्लैंप खोले गए।  

उधर, यातायात प्रभारी एमआई खान ने कहा कि यह कार्रवाई जारी रहेगी। निर्देशों के तहत अगर कोई गाड़ी अवैध रूप से पार्क की गई तो उस गाड़ी के पहियों में क्लैंप लगा दिए जाएंगे और चालान की स्लिप चस्पां कर दी जाएगी। क्लैंप की वजह से गाड़ी नहीं ले जा सकेंगे। संबंधित यातायात बीट में चालान भुगतने के बाद और चालान काटने वाले को स्लिप दिखाने के बाद ही क्लैंप खुलेगी। उधर, शुक्रवार को पुलिस की इस कार्रवाई से यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले बेबस दिखे। रोजाना बेतरतीब ढंग से पार्क वाहनों के चलते परेशानी झेल रहे राहगीरों को राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें