फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांवड़ियों पर अंडे फेंकने का मामलाः इलाके में रही शांति

Mon, 01 Aug 2016 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
egg - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कांवड़ियों पर अंडे फेंकने के मामले में दूसरे दिन इलाके में तनावपूर्ण शांति रही। वहीं, कांवड़ियों की पिटाई से घायल आरोपी युवक की हालत बिगड़ने पर उसे मेरठ रेफर किया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि हरिद्वार से कांवड़ लेकर लौट रहे बुलंदशहर की महिला शिवभक्तों पर पसवाड़ा गांव के पास शनिवार देर शाम शरारती तत्वों ने अंडे फेंक दिए थे। गुस्साए शिवभक्तों ने एक आरोपी दानिश को दबोचकर पिटाई कर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी कांवड़ियों ने मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया था।

इस घटना को लेकर रविवार को दूसरे दिन भी आसपास के गांवों में तनावपूर्ण शांति रही। पुलिस मिलीजुली आबादी वाले गांवों में गश्त बढ़ा दी है। एसओ आरके शर्मा ने बताया कि अंडा फेंकने के आरोप में पीटे गए दानिश की हालत खराब होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया है। फिलहाल किसी भी पक्ष की तरफ से तहरीर नहीं मिलने पर रिपोर्ट दर्ज नहंी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें