गांव बलियाला में हेड के पास झाड़ियों में प्रेमनगर निवासी राजू का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मरने वाले के भाई के बयान पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा-302 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
रविवार सुबह भाखड़ा नहर के पास खेतों में जब ग्रामीण पशु चराने तब उन्होंने झाड़ियों में एक युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आसपास के लोगों से शिनाख्त कराई तो वह प्रेमनगर निवासी राजू (35) निकला। स्थानीय पुलिस की सूचना पर इंचार्ज जोगेंद्र के नेतृत्व में एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। मौके पर डीएसपी रवींद्र तोमर भी पहुंचे और वारदात की जानकारी ली। मृतक के भाई सूरजभान ने बताया कि राजू पल्लेदारी का काम करता था। शनिवार सुबह काम पर गया था, लेकिन शाम को नहीं लौटा तो उन लोगों ने उसकी तलाश शुरू की। रविवार दोपहर जब गांव में पुलिसकर्मी पहुंचे और अज्ञात शव मिलने की बात कहते हुए मरने वाले का फोटो दिखाया तब जाकर शव की पहचान राजू के तौर पर की।
ग्रामीणों की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची और शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया। भाई की शिकायत पर अज्ञात पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
रामकिशन, एसआई, जांच अधिकारी
गले में बंधे काले डोरे से दबाया गया गला: एफएसएल इंचार्ज
जिला फोरेंसिक टीम के इंचार्ज डॉ. जोगेंद्र की मानें तो मृतक राजू के गले में एक काला डोरा बंधा है। हत्यारे ने इसी डोरे से उसका गला दबाया है। उनके अनुसार उन्हें कुछ और भी निशान मिले हैं, जिनकी जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।