थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के बनखंडा गांव नहर पुल के पर तेज रफ्तार बेकाबू कार ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गढ़ के मानिक चौक निवासी शीशपाल सिंह बाइक पर सवार होकर रसूलपुर गांव की ओर से लौट रहे थे।
जैसे ही वह बाइक लेकर बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के बनखंडा गांव के पास पहुंचे नहर पुल पर सामने से आई तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि चालक कार छोड़कर भाग गया।
मौके पर पहुंची पुलिस व राहगीर शीशपाल को अस्पताल ले जाने लगे लेकिन रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर रिपोर्ट दर्ज कर लिया है।
थानाध्यक्ष यतेंद्र सिंह ने बताया कि कार चालक की तलाश की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।