फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गवाही देने आए युवक-वकील भिड़े, हंगामा

Mon, 06 Feb 2017 09:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
युवक-वकील भिड़े - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कचहरी में सोमवार को गवाही देने आए युवक और वकीलों में जमकर मारपीट हो गई। भनक पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। तभी वकील दोबारा पहुंचे और पुलिस हिरासत में भी युवक की पिटाई की। किसी तरह पुलिस वकीलों से बचाकर युवक को थाने लेकर आई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार को एक वकील अपने चैंबर में बैठे थे। तभी वहां एक युवक एक मामले में गवाही देने पहुंचा। इस दौरान युवक आरोपी अधिवक्ता को अकेला देखकर उसके साथ अभद्रता कर मारपीट करने लगा। शोर सुनकर बड़ी संख्या में वकील मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी युवक को हिरासत में लेकर थाने लेकर जाने लगी। इसी बीच गुस्साए वकीलों ने पुलिस से घिरे आरोपी युवक को पकड़ लिया और उसे दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की। किसी तरह पुलिस ने वकीलों को शांत कराकर युवक को लेकर थाने पहुंची।
विज्ञापन


बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल कुमार शिशौदिया ने घटना पर रोष जताया है। इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। कोतवाली प्रभारी आरके सिंह का कहना है कि वकील के साथ मारपीट करने वाले आरोपी युवक को पकड़ लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें