फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री का पुतला फूंक जताया विरोध

Wed, 23 Mar 2016 08:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
सर्राफ कारोबारियों ने प्रधानमंत्री का पुतला फूंक विरोध जताया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ज्वैलरी पर एक प्रतिशत एक्साइज ड्यूटी लगाए जाने के विरोध में 23 वें दिन भी सर्राफा कारोबारियों ने काली पट्टी बांधकर आंदोलन जारी रहा। सर्राफ कारोबारियों ने प्रधानमंत्री के खिलाफ  नारेबाजी कर पुतला फूंक विरोध जताया।
विज्ञापन


बुधवार सुबह स्वर्णकार एसोसिएशन, सर्राफा एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्य एकत्र हुए और ज्वैलरी पर एक प्रतिशत टैक्स लगाए जाने के विरोध में प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला फूंक विरोध जताया।

स्वर्णकार एसोसिएशन के प्रधान जयकुमार वर्मा, सर्राफा एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव जैन ने सभी सर्राफा व्यापारियों से धैर्य रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द हमें अपने लक्ष्य में कामयाबी मिलेगी। पूर्व प्रधान अरविंद शर्मा ने कहा कि जिस मोदी सरकार ने अच्छे दिन के वादे किए थे आज सभी सर्राफा व्यापारियों के सामने बुरे दिन आ गए हैं।
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व प्रधान आनंद भट्टे वाले, विरेंद्र कुमार, प्रभाष जैन, पवन शर्मा, अजय मंगल, महेंद्र कृपाल, प्रदीप मंटे, हर्ष मंगल, स्पर्श, आयुष, बॉबी, अमर शर्मा, संदीप गोयल, माधव माहेश्वरी, गौरव अग्रवाल, जौनी, विरेंद्र बंसल, मक्खन सेठी, नरेंद्र कंसल, सचिन शर्मा, सुनील, राधेश्याम वर्मा, सुभाष वर्मा, कैलाश वर्मा, जयप्रकाश मन्नी, विपिन, ओमवीर वर्मा आदि रहे।
 
एक्साइज ड्यूटी के बढ़ने से खफा सर्राफा व्यापारियों का विरोध जारी है। बुधवार दोपहर मोहल्ला मंडी में सर्राफा व्यापारियों ने एकत्रित होकर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही दिनभर रोज की तरह दुकानें बंद रहीं।

विरोध प्रदर्शन करने में सुरेंद्र वर्मा, संपत,  विक्की, सोनू वर्मा, गणपत, दिनेश खंडेलवाल, ओमप्रकाश, धीरेंद्र वर्मा, आदेश, संजय, उमेश, आशीष वर्मा सहित अन्य अनेक सर्राफा व्यापारी शामिल रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें