फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर में हैवानियत के बाद जागी जिले की पुलिस

Sun, 21 Aug 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बुलंदशहर में हाईवे पर गैंगरेप के बाद हापुड़ पुलिस ने ऐसी वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए जिले के 33 जगहों पर स्थायी बैरियर लगाया है। साथ ही यहां पुलिसकर्मियों की 24 घंटे तैनाती की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन


सबसे बड़ी बात यह है कि इन पिकेटों पर थानाध्यक्ष की मर्जी से नहीं बल्कि पुलिस अधीक्षक पुलिसकर्मियों की तैनाती करेंगी। 12-12 घंटे की दो शिफ्टों में काम करने वाले कर्मियों की औचक निरीक्षण की की जाएगी।

लापरवाही पाए जाने पर आरोपी कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी। रात के समय पिकेट पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को रिफ्लेक्टर जैकेट भी उपलब्ध कराई गई हैं।
विज्ञापन


बुलंदशहर जिले में हैवानियत के बाद आईजी मेरठ जोन ने कड़े दिशा-निर्देश जारी किए थे। इसके बाद जिला प्रशासन ने 33 स्थानों को चिन्हित कर वहां स्थायी पिकेट लगा दिए हैं। इन पिकेटों पर दो शिफ्टों में दो पुलिसकर्मी और एक होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।

पुलिस अधीक्षक खुद इन पिकेटों का औचक निरीक्षण कर रही हैं। पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने बताया कि जिले में स्थायी पिकेट लगा दिए गए हैं। इन पिकेटों पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी भी लगाई गई है। पिकेट पर धूप और बारिश से बचाव के इंतजाम किए गए हैं। रात के समय पिकेट पर ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों को रिफ्लेक्टर जैकेट उपलब्ध कराई गई है।

पिकेट पर नहीं दिखे पुलिस तो कंट्रोल रूम को मिलाए फोन
हापुड़। पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने बताया कि पिकेट पर पुलिसकर्मी नहीं दिखाई दें तो सीधे कंट्रोल रूम को फोन मिलाए। इसके बाद पुलिस वहां पहुंचेगी और लोगों की मदद करेगी।

अधिकांश हाईवे पर बनाए गए हैं स्थायी पिकेट
 पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने बताया कि जिले से निकलने वाले हाईवे, लिंक मार्ग और नहर पटरी मार्गों पर स्थायी पिकेट बनाए गए हैं।

औचक निरीक्षण में एक सिपाही लाइन हाजिर
 पुलिस अधीक्षक अलंकृता सिंह ने बताया कि जिले में जब से स्थायी पिकेट लगाया गया है। तब से उनके औचक निरीक्षण किए जा रहे है। शनिवार को गढ़ कोतवाली क्षेत्र के स्याना चौपला पर रात के समय ड्यूटी पर तैनात सिपाही और होमगार्ड सोते हुए मिला।

काफी हूर्टर बजाने के बाद भी जब वह नहीं हिले तो सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए कमाडेंट को पत्र लिखा गया है। ड्यूटी में लापरवाही किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें