फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई कंप्यूटर इंजीनियर की, काम लूटपाट और चोरी

Sun, 21 Aug 2016 10:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ढाई माह पूर्व चाचा-भतीजे से हुई चार लाख की लूट के मामले में शनिवार रात सिंभावली थाना पुलिस और स्वॉट टीम ने खुड़लिया नहर पुलिया पर मुठभेड़ के बाद पांच बदमाशों को दबोचा है।
विज्ञापन


आरोपियों से 40 हजार रुपये, चोरी की दो बाइकें, तमंचे, चाकू और अन्य कागजात बरामद किए हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इस गैंग का सरगना एमसीए पास है। एसपी ने गुडवर्क करने वाली टीम को पांच हजार नगद का इनाम देने की घोषणा की है।  

पुलिस लाइन में आयोजित प्रेस वार्ता में एसपी अलंकृता सिंह ने बताया कि ढाई माह पूर्व सिंभावली थाना क्षेत्र में दरियापुर के पास चाचा-भतीजा से चार लाख रुपये की लूट हुई थी। इस मामले की जांच के लिए सिंभावली एसओ नरेंद्र कुमार शर्मा और स्वॉट टीम के प्रभारी संजय त्यागी की टीम को लगाया गया था।
विज्ञापन


शनिवार रात दोनों टीमों को सूचना मिली कि खुड़लिया नहर पुलिया पर दो बाइक सवार पांच बदमाश लूट व डकैती की साजिश रच रहे हैं। सूचना पर पुलिस पहुंची तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने जवाबी कार्रवाई कर पांचों बदमाशों को दबोच लिया।

पूछताछ में पता चला है कि आरोपियों ने ढाई माह पूर्व चार लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया था। इसके अलावा बागपत जिले के थाना सिंघावली अहीर क्षेत्र से एक बाइक लूटी थी।  
बदमाशों का सरगना सतीश गांव सेहल थाना सिंभावली का रहने वाला है। वह एमसीए की पढ़ाई कर चुका है।

जबकि उसके साथी गुड्डू निवासी सेहल, शक्ति निवासी मवीकला थाना बालोनी जिला बागपत, पुनीत निवासी गांव कुराना थाना सिंभावली और पाली उर्फ आकाश निवासी साहिबाबाद जिला गाजियाबाद के रहने वाले हैं।

बदमाशों के पास से पुलिस को लूटे गए 40 हजार रुपये, दो तमंचा, चार कारतूस, तीन चाकू, बागपत से लूटी गई बाइक, थाना विजयनगर गाजियाबाद से चोरी हुई बाइक, मोबाइल फोन, चेकबुक, पासबुक, आधार कार्ड आदि भी बरामद किया गया है। सिंभावली में लूट के दौरान चोरी की बाइक का इस्तेमाल किया गया था।

एसपी ने दिया पांच हजार का ईनाम
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गुडवर्क करने वाले सिंभावली एसओ नरेंद्र कुमार शर्मा, स्वॉट टीम प्रभारी संजय त्यागी, कांस्टेबल रामवीर खटाना सहित कई पुलिसकर्मियों को पांच हजार का ईनाम दिया गया है। जबकि आईजी ने गुडवर्क में शामिल रहे पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें