फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वकील के भाई से मारपीट

Thu, 14 Apr 2016 09:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
प‌िटाई - फोटो : demo pic
विज्ञापन
बहादुरगढ़ के पलवाड़ा गांव निवासी वकील फरहान खान ने अपने छोटे भाई फरियाद से मारपीट और लूटपाट के मामले में गांव के छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई हैं। बुधवार को वकीलों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर बहादुरगढ़ थाने में हंगामा भी किया था।
विज्ञापन


फरहान खान ने पुलिस को बताया कि उसका भाई फरियाद सोमवार रात को मदरसे के सालाना जलसे से लौट रहा था। रास्ते में गांव के ही सोनू, आबिद, सद्दन, आजम, वसीउर्रहमान समेत छह लोगों ने फरियाद का अपहरण कर लिया था और उससे 16700 रुपये लूट लिए थे।

आरोपियों ने उसे बेरहमी से पीटा था। पुलिस ने मौके से मोबाइल, कार की चाभी और चप्पल बरामद की थी। मामले में आरोपी पक्ष ने उलटा फरियाद के खिलाफ ही लड़की से छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी।
विज्ञापन


विरोध में गढ़ के वकीलों ने थाना बहादुरगढ़ का घेराव कर हंगामा किया था और अदालती कामकाज ठप किया था। डीएसपी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए थे। इंस्पेक्टर अखिलेश कुमार का कहना है कि दोनों पक्षों की एफआईआर पर जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें