फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक के कागजात होने के बाद भी युवक को पीटा

Tue, 23 Aug 2016 08:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
बाइक के कागज फर्जी बताकर सीज की बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाहन चेकिंग के दौरान मंगलवार को मुदाफरा चौकी पर तैनात दरोगा ने बाइक के कागज फर्जी बताकर युवक से मारपीट कर दी। जब युवक ने अपने कागजों को सही बताया तो उसकी बाइक को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन


गांव मुदाफरा निवासी नीरज अपने साथी अर्जुन के साथ मंगलवार को किठौर से अपने गांव मतनौरा लौट रहे थे। रास्ते में मुदाफरा पुलिस चौकी पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने कागजात मांगे। आरोप है कि दरोगा ने कागजात को फर्जी बताकर बाइक को सीज करा दिया।

जब दरोगा से कहा कि कागज पूरे हैं तो फिर बाइक को सीज क्यों  किया तो वह गुस्से में आ गया और उसने नीरज के साथ मारपीट कर दी। आरोप है कि दरोगा ने बाइक छोड़ने के नाम पर 10 हजार रुपये मांगे।
विज्ञापन


नीरज ने रुपये देने से मना कर दिया तो उसकी बाइक को सीज कर दिया गया। नीरज ने इसका कारण पूछा तो उसके कागजों को फर्जी बता दिया। उन्होंने बुधवार को एसपी से इस संबंध में मिलने की बात कही है।
विज्ञापन


एसओ बाबूगढ़ विजय बहादुर सिंह का कहना है कि मामला जानकारी में नहीं आया। इसकी जांच कराई जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें