नकोदर चौक से सटे धोबी घाट में कुछ दिन पहले हुए रिंपल हत्याकांड में तीन आरोपियों को क्लीन चिट देने की सूचना के बाद मृतक के परिजनों व अन्य लोगों ने थाना डिवीजन नंबर चार के बाहर दरी बिछाकर धरना दिया।
उनका आरोप है कि पुलिस ने केस में नामजद तीन आरोपी अमरवीर ढिल्लों, अमित गोल्डी और बबलू थ्री डी को क्लीन चिट दे दी है और पुलिस इनका साथ दे रही है। इस दौरान शिअद व भावाधस नेता विपिन सभ्रवाल ने कहा कि पुलिस एक पक्षीय कार्रवाई कर रही है।
रिंपल के दोस्त चेतन हांडा ने कहा कि केस में पुलिस ने मृतक के परिवार वालों की नहीं सुनी और अपनी मर्जी से कुछ आरोपियों को बचाने का यत्न किया जा रहा है। वहीं एसीपी सेंट्रल देवदत्त शर्मा का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है, इसमें इंसाफ किया जाएगा।