फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजन गायक का शव मिला

Tue, 16 Feb 2016 09:22 PM IST
अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के मोहल्ला सोटावाली से एक सप्ताह पहले लापता भजन गायक का शव उसके परिजनों और पुलिस को गजरौला के पास गंगा से मिल गया। गायक की हत्या उसकी ही तीसरी पत्नी ने अपने प्रेमी से करवाई थी।
विज्ञापन


यह प्रेमी युवक गायक का ही किराएदार है। पुलिस पहले ही गायक पत्नी और उसके प्रेमी पर अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर चुकी थी, अब इसमें हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी। दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं।

जानकारी के अनुसार मोहल्ला सोटावाली निवासी रामलाल (45) पुत्र रामप्रसाद जागरण में गायकी करता था। दो पत्नियों की मौत के बाद उसने पिंकी नाम की महिला से तीसरा विवाह किया था।
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले रामलाल कमेटी के रुपये जमा कराने अपने घर से निकला था। उसके बाद वापस नहीं आया। काफी तलाश के बाद रामलाल के पुत्र पिंटू ने देहात थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी।

परिजनों को पता चला कि उनके पिता की हत्या कर शव को गंगा में फेंका गया है। हत्याकांड को उनकी तीसरी मां पिंकी ने अपने प्रेमी (किराएदार) के साथ घटना को अंजाम दिया है। परिजनों और रिश्तेदारों के शक जताने पर पुलिस ने पिंकी और उसके प्रेमी पद्म सिंह को हिरासत में ले लिया।
 
पद्म सिंह ने पुलिस को बताया कि जब आठ फरवरी को रामलाल घर से निकला तो वह उसे बाबूगढ़ ले गया। जहां रामलाल को शराब पिलाई और अंधेरे का फायदा उठाकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। शव गंगा में फेंक दिया।

सोमवार को पुलिस और परिजनों ने शव को गजरौला के पास गंगा से बरामद कर लिया। परिजनों ने मृतक के कपड़े आदि से उसकी शिनाख्त की। एसओ देहात दीक्षित त्यागी ने बताया कि केस में हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें