फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान के घर पर हमला

Tue, 16 Feb 2016 09:12 PM IST
दातागंज (बदायूं)
विज्ञापन
विज्ञापन
 चुनावी रंजिश में कुछ लोगों ने सोमवार रात गांव रुदेली में पूर्व प्रधान संजीव गुप्ता के घर पर हमला बोल दिया। हमलावरों ने उनके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। वक्त रहते पुलिस आ गई। इसके चलते हमलावर भाग गए। पूर्व प्रधान ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है।
विज्ञापन

दातागंज कोतवाली क्षेत्र के गांव रुदेली निवासी संजीव गुप्ता पूर्व प्रधान हैं। इस बार यह ग्राम पंचायत पिछड़ी जाति के लिए आरक्षित थी। यहां इस बार कश्यप बिरादरी का प्रधान चुना गया है। चुनाव के दौरान संजीव गुप्ता ने भी एक पिछड़ी जाति के प्रत्याशी का समर्थन किया था, लेकिन वह प्रत्याशी चुनाव हार गया। ऐसे में दूसरे पक्ष के लोग संजीव गुप्ता से रंजिश मानने लगे। सोमवार रात करीब एक दर्जन लोगों ने संजीव गुप्ता के घर पर धावा बोल दिया। यह लोग दरवाजा तोड़कर भीतर घुसने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान संजीव गुप्ता ने पुलिस को खबर दे दी। मौके पर पुलिस के आने के बाद हमलावर भाग गए। संजीव गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी है। हालांकि, पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है, लेकिन हमलावरों को पकड़ने के लिए धरपकड़ शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें