हाईवे पर निजामपुर के पास पिलखुवा में सवारियाें को छोड़कर घर लौट रहे ऑटो चालक से दो बदमाशों ने गन प्वाइंट पर नकदी और मोबाइल लूट लिया। पुलिस ने मामले से अनभिज्ञता जताई है।
विज्ञापन
हापुड़ के मोहल्ला शंभूपुरा निवासी सूरज पिलखुवा से हापुड़ तक ऑटो चलाता है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात वह सवारियों को पिलखुवा छोड़कर घर लौट रहा था। रास्ते में निजामपुर के पास बाइक सवार दो बदमाशों ने सूरज को गन प्वाइंट पर लेकर 1800 रुपये और मोबाइल लूटकर भाग गए।