फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 झुग्गियां जलीं, चार लोग झुलसे

Mon, 25 Apr 2016 09:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
विज्ञापन
15 झुग्गियां जलीं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देहात थाना क्षेत्र के लोधीपुर इलाके में कबाड़ बीनने वाले करीब 15 परिवारों की झोपड़ियों रविवार देर रात संदिग्ध हालात आग लग गई। आग को बुझाने में चार लोग मामूली रूप से झुलस गए। आग लगने से इलाके में अफरातफरी का माहौल रहा।
विज्ञापन


लोधीपुर में कबाड़ का गोदाम चलाने वाले राजेश के यहां असम के करीब 15 परिवार झुग्गी-झोपड़ी डालकर रहते हैं। 11 परिवार इन दिनों असम में चल रहे चुनाव में वोट डालने गए हैं। चार परिवार यहीं हैं।

रविवार रात करीब 12 बजे इस्लाम, हतमे अली, असदुल इस्लाम और फरिदर इस्लाम की झोपड़ियों में अचानक आग लग गई। लपटें और धुआं देखकर झोपड़ी में रह रहे चारों लोेगों ने किसी प्रकार आग को बुझाते हुए शोर मचाया।
विज्ञापन


चारों लोग मामूली रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की गाड़ी ने आग पर काबू पाया। तब तक इस्लाम के घर में रखी 30 हजार रुपये, कपड़े, सामान और अन्य सामान आदि जल गए।
विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि आग लगने के कारणों का पता नहीं है। सीएफओ अनिमेष सिंह का कहना है कि आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें