फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने से भरे ओवरलोड़ ट्राले ने महिला को कुचला, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्ने से भरे ओवरलोड ट्राले ने महिला को कुचला, मौत
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। हाइवे पर सड़क पार कर रही महिला की गन्ने से भरे ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राले की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट निवासी मुन्नी (55वर्ष) मंगलवार की सुबह अपनी देवरानी संजीदा के साथ मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती बीमार ननद को देखने के लिए जा रही थी। सुबह करीब नौ बजे हाइवे पर पहुंचकर दोनों महिलाएं सड़क पार कर रहीं थी। इसी दौरान गढ़ की तरफ से सिंभावली शुगर मिल जा रहे गन्ने से लदे तेज रफ्तार ओवरलोड ट्रैक्टर-ट्राले ने मुन्नी को चपेट में ले लिया, जबकि संजीदा बाल-बाल बच गईं। ट्रैक्टर-ट्राले की चपेट में आने से मुन्नी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। जिन्होंने मृतका के परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। वहीं चालक ट्रैक्टर-ट्राले को मौके पर छोड़कर भाग निकला। मृतका के देवर फकीरा चौधरी ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है। कार्यवाहक एसओ तेजेंद्रपाल सिंह ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ट्रैक्टर-ट्राले को कब्जे में ले लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें