भाई पर फायरिंग करने का आरोपी दबोचा
तमंचा, कारतूस और दो खोखे बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। आलमनगर गांव में सोमवार रात बड़े भाई पर फायरिंग के आरोपी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है, जिसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
गांव आलमनगर निवासी अनिल किसी बात को लेकर अपने बड़े भाई सुंदर से नाराज चल रहा था। सोमवार की रात शराब के नशे में अनिल का अपने भाई सुंदर से फिर विवाद हुआ, जिसमें अनिल ने सुंदर के साथ मारपीट करने के बाद तमंचे से फायरिंग भी की थी। एसओ रवि रतन ने बताया कि तभी से आरोपी की तलाश की जा रही थी। सूचना पर मंगलवार की रात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि अनिल के पास से 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे बमराद हुए हैं। एसओ ने बताया कि आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां उसे उसे जेल भेज दिया गया है।