फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब के साथ पुलिस ने दो युवक दबोचे

विज्ञापन
विज्ञापन
कच्ची शराब के साथ दो युवक गिरफ्तार
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। पुलिस ने कच्ची शराब की सप्लाई देने जा रहे दो युवकों को 35 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया। इनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

एसआई हिरेंद्र सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम गश्त करने जा रही पुलिस ने हाईवे पर जा रहे ऑटो को संदेह होने पर रोक लिया। जिसकी तलाशी लेने पर उसमें एक प्लास्टिक केन रखी हुई मिली, जिसमें 35 लीटर कच्ची शराब भरी हुई थी। दोनों युवक ऑटो से कूदकर भागने की कोशिश करने लगे, लेकिन पुलिस ने पीछा कर उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। जिन्होंने पूछताछ में बताया कि वे गंगा खादर क्षेत्र के गांवों से कच्ची शराब लाकर उसे आसपास के गांवों में सप्लाई करने का काम करते हैं। उन्होंने बताया कि कच्ची शराब के साथ पकड़ में आने वाले गांव अठसैनी के शिवकुमार और राजू हैं। जिनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें