फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस गोदाम को हटाने की मांग को लेकर हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस गोदाम को हटाने की मांग को लेकर हंगामा
विज्ञापन


हापुड़। थाना हाफिजपुर क्षेत्र के गांव सादिकपुरा में शनिवार शाम ग्रामीणों ने आबादी से सटे एक गैस गोदाम को हटाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखकर लोगों की भीड़ तितर-बितर हो गई।
विज्ञापन

गांव सादिकपुरा में गांव की आबादी से सटे एक गैस गोदाम स्थित है। बताया गया है कि गैस गोदाम को बिना मानकों के अवैध रूप से गांव के नजदीक बनाया गया है। इसके चलते ग्रामीणों के साथ कोई भी अप्रिय घटना घटित हो सकती है। इस मामले को लेकर कोर्ट में मुकदमा विचाराधीन होने की बात भी सामने आई है। शनिवार दोपहर सैकड़ों ग्रामीणों ने गैस गोदाम को हटाने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। किसी ने फोन कर मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को देखकर लोगों की भीड़ तितर-बितर हो गई। हालांकि पुलिस इस घटना पर पर्दा डालने का प्रयास कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि अराजकता फैलाने वालों को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें