बाजपुर में एक व्यक्ति ने परिजनों के साथ कोतवाली में तहरीर देकर अपने भाई और उसके पुत्रों पर घर में घुसकर लाठी डंडो से हमला कर घायल करने और धमकी देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि बृहस्पतिवार देर शाम गांव रामजीवनपुर निवासी कृष्ण पाल की माता जय देवी का निधन हो गया था। इस दौरान पहुंचे उसके बड़े भाई और उसके परिवार के बीच विवाद हो गया। बीच बचाव करने पहुंची उसकी बहन जावेत्री और त्रिवेणी घायल हो गई। जबकि कृष्ण पाल के गुम चोटें आई। कृष्णपाल का कहना है कि उसकी माता जय देवी ने कहा था कि अर्थी को कप्तान सिंह का हाथ न लगाने देना। इसी बात पर उसने कप्तान सिंह के घर आने का विरोध किया था। लेकिन कप्तान सिंह अपने परिवार के साथ मिलकर हमला कर दिया। ग्रामीणों के समझाने के बाद जयदेवी का अंतिम संस्कार किया गया। शनिवार को कृष्ण पाल अपने परिवार के साथ कोतवाली पहुंचा उसने एसआई को कोतवाली सौंपी। तहरीर में कप्तान सिंह उसकी पत्नी सहित 14 लोगों पर घर में घुसकर गाली गलौच, लाठी डंडो से हमला कर घायल करने और धमकी देने का आरोप लगाया है।
फोटो 07बीजेडपी01पी बाजपुर कोतवाली में तहरीर देते लोग।