पुलिस ने गोकशी कर रहे एक तस्कर को दबोचा, दो फरार
हापुड़। हाफिजपुर पुलिस ने सालेपुर कोटला के जंगल में एक ट्यूबवेल के पास गोकशी करते हुए एक आरोपी को दबोच लिया। जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। पकड़ा गया आरोपी थाने का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ गोकशी के मामले में पहले भी कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने मौके से 70 किलो मांस, अवशेष व उपकरण बरामद किए हैं।
थाना प्रभारी जयपाल रावत ने बताया कि पुलिस टीम बुधवार रात को गश्त कर रही थी। इस दौरान सूचना मिली कि सालेपुर कोटला के जंगल में स्थित एक ट्यूबवेल पर कुछ लोग गोकशी कर रहे हैं। टीम मौके पर पहुंची जहां तीन लोग गोकशी कर रहे थे। पुलिस को देखकर तीनों ने भागने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो फरार हो गए। मौके से 70 किलो मांस, खाल अवशेष और गोकशी करने में उपयोग किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं।
पकड़ा गया आरोपी ग्राम बड़ौदा सिहानी निवासी साहिब हाफिजपुर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जबकि फरार आरोपी गांव बड़ौदा सिहानी निवासी फातिया उर्फ फत्ते व वकालत है।
-हाफिजपुर थाना क्षेत्र के गांव सालेपुर कोटला के जंगल में ट्यूबवेल पर कर रहे थे गोकशी
-70 किलो मीट, गो अवशेष और उपकरण किये बरामद