फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड़क दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत
विज्ञापन


हापुड़। चार दिन पहले कस्बा बाबूगढ़ में ट्रक और बाइक की भिड़ंत में मां बेटा घायल हो गये थे। मंगलवार को उपचार की दौरान महिला की मौत हो गयी। परिजनों ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
जनपद बुलंदशहर के कस्बा बीबी नगर निवासी सौरभ 28 जून को अपनी मां गीता देवी के साथ बाइठोपर सवार होकर हापुड़ से घर लौट रहा था। थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के गांव सिमरौली के पास पहुंचने पर एक ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे के दौरान मां और पुत्र घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जहां गीता देवी की हालत को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे मेरठ रेफर कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। बुधवार को पीड़ित परिजन ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। थाना बाबूगढ़ प्रभारी अजय चौधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें